फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband killed his wife in Kaithal of Haryana

पति निकला हत्यारा: पत्नी के चरित्र पर था संदेह, बेरहमी से अधमरा कर पराली में जलाया, प्रेम विवाह किया था

Tue, 25 Jan 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 10:20 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में पराली में अधजला शव मिला था। पुलिस के अनुसार पत्नी बात ही नहीं मानती थी, जिस कारण चरित्र पर संदेह था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या की थी। घटना के दिन रात 11 बजे तक खेत में अलाव सेंकते हुए झांसे में लेकर पहले हाथ पैर बांधे फिर ईंट मार कर अधमरी किया। बाद में पराली के ढेर में फेंक कर आग लगा दी।

विज्ञापन
Husband killed his wife in Kaithal of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के गांव बरसाना-हाबड़ी मार्ग पर पराली के ढेर में जला दी गई। प्रियंका की हत्या उसके पति ने पति-पत्नी के बीच के विवाद व चरित्र पर संदेह के कारण की थी। यह खुलासा डीएसपी ने मीडिया से बातचीत में किया। हत्या के लिए वह अपनी पत्नी को दोबारा से प्रेम-विवाह करने पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की राशि दिलवाने का लालच देकर खेतों में ले गया। जहां बात-बातों में उसने महिला के हाथ पैर बांधे। फिर ईंट से सिर पर हमला करके व ट्यूबवेल के हौद से सिर भिड़ाकर अधमरा कर उसे पराली के ढेर में जला दिया।   

विज्ञापन


डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि 19 जनवरी को गांव बरसाना के खेतों में एक महिला का शव पराली की राख में अधजली हालत में पाया गया था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे ग्रामीणों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां जाकर देखा तो राख में शव पड़ा हुआ था। पास में मिले महिला के बालों के क्लिप, कान की बालियों और शव के गले में मिले लोकेट के आधार पर पुलिस को पता चल गया कि शव किसी महिला का है। जिस किसान के खेत में शव मिला था उसके बयान पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या करने व शव को जलाने के संबंध में केस दर्ज कर लिया था।   
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने कैथल सहित आसपास के थानों में गुमशुदा हुई महिलाओं का रिकॉर्ड एकत्र किया और एफआईआर करवाने वाले लोगों को मौके पर बुलाकर घटना स्थल से मिला सामान दिखाकर उनसे पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि गांव बरसाना निवासी सलिंद्र जो फिलहाल कुरुक्षेत्र में रहता है, उसने भी अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत 22 जनवरी को ढांड थाना में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के बरसाना में शादीशुदा होने और सलिंद्र के गांव बरसाना का निवासी होने और आरोपी द्वारा ढांड थाना में पत्नी की गुमशुदगी की एफआईआर करवाने को आधार मानकर पुलिस ने सलिंद्र के परिजनों और मृतक के मायके पक्ष वालों से पूछताछ की। 

इस दौरान मृतका की सहेली उसी के गांव चुहड़मारा की रहने वाली प्रियंका नाम की अन्य महिला ने मौके पर मिले बालों के क्लिप, कानों की बालियों और लोकेट को पहचान लिया। इस आधार पर पुलिस को मृतका की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति से गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने माना कि उसने ही प्रियंका की हत्या की है।

ऐसे की हत्या

पूछताछ में पता चला कि मृतका प्रियंका व सलिंद्र की शादी 2010 में हो चुकी थी लेकिन हत्या करने से पूर्व आरोपी सलिंद्र ने उसकी पत्नी प्रियंका को प्रेम विवाह करने पर 5 लाख रुपये मिलने का झांसा देकर उसे करनाल कोर्ट परिसर में भी लेकर गया था। इससे पहले महिला को विवाह की औपचारिकताएं पूरी करने का हवाला देकर गांव नेवल भी ले गया था।

करनाल से आने के बाद उसे गांव बरसाना के खेतों में रोक लिया। जहां देर रात तक खेतों में आग जलाकर सेंकते हुए उसे अपनी बातों में उलझाता रहा वहीं पर आरोपी ने महिला के साथ जलपान किया। बाद में शराब पीकर महिला के हाथ पैर बांधें। इसके बाद ईंट से उसके सिर में हमला किया। बाद में ट्यूबवेल के हौद से भिड़ाकर उसे अधमरा करते हुए पराली के ढेर में रखकर आग लगा दी।

उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। अगले दिन देर सायं पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। डीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी सलिंद्र का 29 जनवरी तक पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, कपड़े और अन्य सामान बरामद करने के लिए पूछताछ की जाएगी। वारदात में कोई अन्य आरोपी भी शामिल है या नहीं, इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

प्रेम विवाह किया था मृतका के साथ आरोपी ने

डीएसपी ने बताया कि आरोपी सलिंद्र ने गहन पूछताछ उपरांत बताया कि उसने और प्रियंका ने प्रेम विवाह किया था। शादी के करीब 6 महीने बाद उसका व प्रियंका का पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा रहने लगा था। उसकी पत्नी सारा दिन घर से बाहर रहती थी और पूछने पर लड़ाई-झगड़ा करती थी। उसे शक था कि उसकी पत्नी प्रियंका चरित्रहीन औरत है और उसके कई व्यक्तियों के साथ फ्रेंडशिप व अवैध संबंध हैं। उसकी पत्नी प्रियंका के कारण उसकी आस पड़ोस व समाज में काफी बदनामी हो रही थी।



उसने अपनी बदनामी से बचने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका को जान से मारने की ठान ली। 18 जनवरी को वह शाम के समय प्रियंका को बहला फुसला कर विश्वास में लेकर अपने चाचा बाबूराम के खेतों में ले गया। अपनी योजना के अनुसार उसने मौका पाकर उसके हाथ पांव बांध दिए और ट्यूबवेल की हौद पर सिर मार कर व ईंट से वार करके बेहोश कर दिया था। इसके बाद पराली के ढेर में डालकर आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed