फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honor Killing, Father murdered minor daughter in Kaithal, love affair with village youth

ऑनर किलिंग: कैथल में पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, एक ही गांव के युवक के साथ था प्रेम प्रसंग

Sat, 23 Sep 2023 04:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Sep 2023 04:01 PM IST
सार

हरियाणा में एक बार फिर ऑनर किलिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों कैथल से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था, वहीं, अब एक फिर पुंडरी क्षेत्र ऑनर किलिंग का मामला दिखने को मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Honor Killing, Father murdered minor daughter in Kaithal, love affair with village youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल के पुंडरी क्षेत्र के गांव में एक बाप द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत के पूंडरी क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी । जिसका पूंडरी थाने में मामला भी दर्ज है। जिसमें पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। उस दिन के बाद नाबालिग लड़की अपने माता पिता के साथ गांव में रह रही थी।

विज्ञापन


गांव के श्मशान घाट में किया लड़की का अंतिम संस्कार
लड़की का पिता इस बात की बहुत शर्मिदंगी महुसस कर रहा था कि उसकी लड़की जो कि अनुसुचित जाति का लड़का था के साथ घर से भाग गई थी। जिसके कारण लड़की का पिता ने समाज मे बेईज्जती के कारण 16 सिंतबर की रात को अपनी लड़की की गला घोटकर हत्या कर दी है। साक्ष्यों को खुर्द बुर्द करने की नियत से लड़की के शव का गांव के कुछ व्यक्तियों की सहायता से गांव के श्मशान घाट में जलाकर दाह संस्कार कर दिया है। लड़की के पिता ने गांव में व अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बतलाया कि लड़की ने 16 सिंतबर की रात आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed