फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grenade attack on Azamgarh police station in Kaithal case registered against Happy Pasiyan and Manu Awgan

Haryana Crime: क्या अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर हुआ था ग्रेनेड हमला? पुलिस ने दर्ज किया केस, सैंपल जांच के लिए भेजे

Wed, 09 Apr 2025 05:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल के गांव अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि इससे पहले पुलिस विस्फोट के बारे में इनकार कर रही थी।  

विज्ञापन
Grenade attack on Azamgarh police station in Kaithal case registered against Happy Pasiyan and Manu Awgan
अजीमगढ़ पुलिस चौकी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब बॉर्डर से सटे गांव अजीमगढ़ की पुलिस चौकी पर विस्फोटक से हमले के मामले में गुहला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छह अप्रैल को पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा कोई भी विस्फोट होने से इनकार कर दिया था। लेकिन पुलिस ने अब इस मामले में विस्फोटक पदार्थ पाए जाने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बब्बर खालसा ग्रुप से जुड़े आरोपी हैप्पी पासियां और मन्नू अगवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस की ओर से विस्फोटक की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस की दोनों टीमों ने राख के सैंपल लेकर एफएसएल के लिए भेज हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि छह अप्रैल को चौकी पर ग्रेनेड हमले की खबर फैली थी। हालांकि पुलिस ने इसे महज अफवाह बताया था, लेकिन सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सुबह करीब चार बजे बब्बर खालसा ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई।
विज्ञापन


पोस्ट में यह था लिखा
पोस्ट में लिखा गया, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज सुबह करीब चार बजे जीनगढ़ चौकी (हरियाणा) में जो ग्रेनेड हमला हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा। इसमें खालिस्तान की विचारधारा को लेकर भी भड़काऊ बातें लिखी गईं। चौकी का नाम भी जीनगढ़ लिखा गया। जानकारी के अनुसार सूचना पाकर पटियाला से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। कैथल पुलिस के अधिकारियों ने भी स्थिति की जानकारी हासिल की थी। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल के लिए भेजे गए राख के सैंपल
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट में मामला दर्ज किया है। हमले के बाद के बाद चौंकी में रह रहे किसी भी पुलिस कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। धमाके के बाद चौंकी में बिखरी राख बता रही है कि यहां धमाका हुआ है। विस्फोटक की तीव्रता कम होने के कारण कोई चौंकी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। विस्फोटक की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस की दोनों टीमों ने राख के सैंपल लेकर एफएसएल के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed