{"_id":"646077b05c1711c6e00f3867","slug":"fraud-with-widow-in-name-of-plot-case-registered-on-instructions-of-ministry-of-home-affairs-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: प्लाट बेचने के नाम पर विधवा महिला से हड़पे 20 लाख रुपये, गृह मंत्रालय के निर्देशों पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: प्लाट बेचने के नाम पर विधवा महिला से हड़पे 20 लाख रुपये, गृह मंत्रालय के निर्देशों पर दर्ज हुआ केस
Sun, 14 May 2023 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 11:25 AM IST
सार
शहर की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसने एक प्लॉट पट्टी गादड़ कैथल में गांव नरड़ निवासी कर्मबीर से खरीदा था। 18 दिसंबर 2014 को यह प्लॉट 22 लाख 54 हजार 800 रुपये में उसने खरीद किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लाट बेचने के नाम पर एक युवक ने एक विधवा महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की और उसके साथ नाजायज संबंध बनाए। इस संबंध में महिला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शिकायत दे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसने एक प्लॉट पट्टी गादड़ कैथल में गांव नरड़ निवासी कर्मबीर से खरीदा था। 18 दिसंबर 2014 को यह प्लॉट 22 लाख 54 हजार 800 रुपये में उसने खरीद किया था। उसने कर्मबीर को 20 लाख रुपये नकद दे दिए थे और प्लॉट की रजिस्ट्री 18 मई 2015 को मुकर्रर हुई थी। उसके बाद भी कर्मबीर ने उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई।
कर्मबीर को बार-बार कहा लेकिन वह नहीं माना और टालता रहा। जबकि प्लॉट की मलकियत कर्मबीर की नहीं है। उसने बहकावे में आकर प्लॉट खरीद लिया। उसने आरोपी को कई बार कहा कि या तो उसके पैसे दे दे या फिर प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दे। अभी तक उसने न तो पैसे दिए हैं और न ही प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई है। आरोपी कहता है कि पुलिस वाले तो मेरे पैरों की धूल हैं और उसे धमकी देता है। आरोपी ने गुंडों के बल पर उसके साथ नाजायज संबंध भी बनाए हैं। वह कई बार इस विषय पर सिविल लाइन थाने में प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।