{"_id":"639f10b8165fa619b04fcd03","slug":"four-accused-arrested-in-kaithal-in-constable-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल में सिपाही पेपर लीक मामले के चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी की जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कैथल में सिपाही पेपर लीक मामले के चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी की जब्त
Sun, 18 Dec 2022 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:38 PM IST
सार
पूछताछ बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया। दो आरोपी राजस्थान के तो दो महेंद्रगढ़ जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सिपाही पेपर लीक मामले में अन्य चार और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने पूछताछ बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि राजस्थान जिला अलवर के गांव दमरोली निवासी दारा सिंह, राजस्थान जिला अलवर के गांव नंगल महता निवासी अमित, महेंद्रगढ़ के गढ़ी रुठल निवासी अंकित, महेंद्रगढ़ के बिहाली निवासी विजय को काबू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिपाही लिखित परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने जींद के खापड़ निवासी संदीप, गौतम व प्यौदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया था। इस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ दौरान आरोपी दारा सिंह ने कबूल किया है कि उसने राजस्थान के कांहावास निवासी राजकुमार के पास पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर पढ़ने के लिए परीक्षार्थी भेजे थे। आरोपी अमित अपनी गाड़ी डिजायर में राजकुमार के साथ हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लेने के लिए दिल्ली गया था।
वहां अपने परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ाया था। अंकित व विजय ने पूछताछ दौरान बताया कि उन्होंने राजकुमार से पेपर प्राप्त करके अपने अपने परीक्षार्थियों को पढ़ाया था। पुलिस ने आरोपी अमित की गाड़ी भी जब्त कर ली है।