{"_id":"8128f151e952ecda1988d15b7a33f2c3","slug":"female-molested-no-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, नहीं हुई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, नहीं हुई एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रताप गेट पर वीरवार सांय दो युवकों ने घर में घुसकर दो महिलाओं से मारपीट की। महिलाओं ने युवकों पर सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर परिवार के लोगों ने एसपी कृष्ण मुरारी से गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रताप गेट निवासी यशपाल चानना ने बताया कि वीरवार सायं घर में उसकी पत्नी अर्चना चानना व भाभी पिंकी बैठी थीं। इसी बीच दो युवक आए। दोनों ने उसकी पत्नी एवं भाभी से बदसलूकी की। उनके साथ मारपीट कर सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने भी इन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। लेेकिन वे भाग खड़े हुए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन शुक्रवार सुबह तक भी कोई कार्रवाई न होने पर मजबूरन उन्हें एसपी कृष्ण मुरारी से मिलना पड़ा। एसपी ने मामले की पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
तीन साल से तंग कर रहे हैं युवक
परिवार के लोगों ने बताया कि ये दोनों युवक उन्हें तीन साल से तंग कर रहे हैं। इस बारे में पहले भी कई बार शिकायतें दी गईं। लेकिन आपस के जान-पहचान वाले बीच में आकर समझौता करवा देते हैं। अब एक बार फिर से उनके साथ बदसलूकी की गई है। जिस कारण मजबूरन पुलिस को शिकायत देनी पड़ी।
विज्ञापन