फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Extortion demanded in name of Goldy Brar in Kaithal

Kaithal: गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी रंगदारी, पंचकूला के संजीव कुमार से मांगे व्हाट्सएप कॉल से 50 लाख रुपये

Thu, 30 Mar 2023 01:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

हरियाणा गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कैथल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां व्हाट्सएप कॉल कर माइनिंग कार्य के मैनेजर से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

विज्ञापन
Extortion demanded in name of Goldy Brar in Kaithal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कैथल में गोल्डी बराड़ के नाम पर व्हाट्सएप कॉल कर माइनिंग कार्य के मैनेजर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मैनेजर कैथल के संगरौली गांव में रिश्तेदारी की शादी में आया हुआ था। वह उसके रिश्तेदारी की बारात में गांव सौथा जा रहा था। गांव दयोहरा के नजदीक फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। सदर थाना में पुलिस ने पंचकूला के डाकखाना देवी नगर निवासी संजीव की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


माइनिंग के कार्य में मैनेजर का काम करता है संजीव कुमार
शिकायत में संजीव ने बताया कि रघुबीर चौधरी का पंचकूला में माइनिंग का बिजनेस है। वह 18 साल से वहां बतौर मैनेजर कार्य करता है। वह 29 मार्च को सुबह करीब साढ़े आठ बजे संगरौली गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी में आया हुआ था और उसके रिश्तेदार की बारात में कैथल के ही गांव सौथा में जा रहा था। समय करीब 11 बजकर 17 मिनट पर  सुबह जैसे ही वह गांव दयोरा में पहुंचा तो उसमें मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दादरी में IAS के दादा-दादी ने की आत्महत्या: बुजुर्ग दंपती ने मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पुलिस को भी दी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कॉल को उठाया तो कॉल करने वाले अज्ञात ने कहा कि अपने मालिक रघुबीर चौधरी  को बता देना कि गोल्डी बराड़ भाई को 50 लाख रुपये की जरूरत है। उसके बाद उसने फोन काट दिया। उसके बाद उसकी वाट्सएप नंबर से संदेश आया कि फोन काटने का आपके नुकसान भरना पड़ेगा। उसके पास फोन पर भी एक कॉल आई।

जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना के एडीशनल एसएचओ रमेश कुमार ने कहा कि संजीव की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed