{"_id":"51742bb3a3762ad7d1e7a4e08d07be22","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे में फंसाकर पांच लाख वसूले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे में फंसाकर पांच लाख वसूले
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को आईपीएल में सट्टे में फंसाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कैथल निवासी गुलशन आहुजा ने एसपी को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार उसकी गांधी पार्क अग्रवाल धर्मशाला के पास मोबाइल की दुकान है।
दुकान में उसका बेटा कुशाग्र भी पढ़ाई के साथ-साथ उसका साथ देता है। 2014 में वह छुट्टी के दिन रविवार को क्रिकेट खेलने के लिए जाता था। आरोप है कि जहां उसकी मुलाकात दीपक कुमार से हुई जिसने उसको क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के सपने दिखाए। दीपक ने उसके बेटे की मुलाकात कालू सचदेवा से करवाई, जो क्रिकेट में सट्टे का काम करता है।
दीपक व कालू सचदेवा ने उसके बेटे कुशाग्र को आईपीएल में लाखों रुपये का सट्टा लगवाया और उसको हरा दिया। दोनों आरोपियों ने उसके बेटे से पांच लाख रुपये की वसूली कर ली। सट्टे में फंसाने में दोनों आरोपियों के साथ राहुल व मयंक भी शामिल हैं। गुलशन आहुजा ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे से पांच लाख रुपये के अलावा एक खाली बैंक चेक भी लिया है।
विज्ञापन
आरोपी और अधिक पैसों की मांग कर रहे हैं। गुलशन ने एसपी को बताया कि चारों आरोपियों से उसको व उसके परिवार को खतरा है। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।