{"_id":"0fa30594bc82cd6e9d55c5efb85cb1dc","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोप में केमिस्ट काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोप में केमिस्ट काबू
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ अक्तूबर को केमिस्ट की दुकान में दुष्कर्म के बाद वीडियो क्लिपिंग बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ क्लिपिंग को व्हाट्स-एप पर डालकर कर ब्लैकमेल करने के आरोप में उसके दो साथियों को भी काबू कर लिाया है। उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक एक विवाहित नौ अक्तूबर को दवा लेने गई थी। महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी स्टोर संचालक ने दवा के बहाने महिला को कोई नशीला इंजेक्शन व गोली देकर बेहोश कर दिया।
स्टोर के अंदर ही उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान अपने साथियों की मदद से अश्लील वीडियो भी बना लिया तथा बाद में क्लिपिंग को व्हाट्स-एप पर डाल दिया।
मामले की जांच एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर राजवंती देवी ने की। उन्होंने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जिसका 25 अक्तूबर को ही अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोबाइल फोन से अश्लील विडियो क्लिप बनाने वाले उसके साथी बाद में उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे नकदी ऐंठने लगे तथा एक लाख रुपये देने के बाद भी जब वे 29 लाख की मांग करने लगे।
जिसे अदा न करने पर उन्होंने बाद में वीडियो को व्हाट्स-एप पर वायरल कर दिया। इन दोनों को इंस्पेक्टर राजवंती ने काबू कर लिया। सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया।