{"_id":"b7ba15470661f897a42a4439e531a887","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुराचार किया फिर जहर देकर मारने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दुराचार किया फिर जहर देकर मारने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिरटा रोड पर एक युवक ने अपने दोस्तों की मदद से एक नाबालिग लड़की से दुराचार किया और फिर उसको जहर देकर मारने की कोशिश की। पीड़िता के भाई के मौके पर आने पर आरोपी लड़की को मौके पर छोड़कर भाग गए। बाद में पीड़िता ने खुद जहर निगल लिया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में महिला पुलिस थाने में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
शहर की ही एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि एक कॉलोनी निवासी युवक उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। वह तीन-चार साल से लगातार उसका पीछा कर रहा था। शनिवार दोपहर को जब वह घर पर अकेली थी तो युवक उसके कमरे में घुस गया।
कमरे में घुसने के बाद युवक के दोस्त ने घर का मुख्य गेट बंद कर दिया जबकि आरोपी के एक अन्य दोस्त ने उसे और मुख्य आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया। नाबालिग ने जब अपने परिजनों को फोन करने के लिए मोबाइल उठाया तो आरोपी ने मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसका गला पकड़कर उसे जहर देने की कोशिश की। इसी बीच उसका भाई वहां पहुंच गया। भाई को देखकर आरोपी जहर की शीशी वहीं फेंककर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने जाते समय धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे और भाई को मार देगा। इससे दुखी होकर पीड़िता ने जहर की शीशी उठाई और खुद ही जहर निगल लिया।
पीड़िता की हालत काफी खराब हो गई। कुछ देर बाद नाबालिग के परिजन घर पहुंचे तो उल्टियां लगते देख पीड़िता को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जब पीड़िता के परिजन इस मामले में आरोपी के परिजनों के पास शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
निर्मला, इंस्पेक्टर, महिला थाना