फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास

Sun, 29 Nov 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 29 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी ने नल में सिर मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाकर उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में एक और केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी 26 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को सफीदों निवासी बलबीर सिंह के खिलाफ राजौंद थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आरोपी ने एक व्यक्ति से कई भैंसें खरीदने के बाद कीमत नहीं चुकाई और लाखों रुपये हड़प लिए। मामले की जांच सीआईए-वन ने करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे 26 नवंबर को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को आरोपी बलबीर सिंह ने बाथरूम जाने की बात कही। बाथरूम में जाने के बाद आरोपी ने नल पर सिर मारकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र खर्ब ने कहा कि बलबीर के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। सीआईए-वन इंचार्ज इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच करवाकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed