फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, accused run, court complex, kaithal, haryana

अदालत परिसर से फरार हुआ स्मैक का आरोपी

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। स्मैक तस्करी का आरोपी शुक्रवार को अदालत परिसर में पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर की है। जब पुलिस कर्मचारी तस्करी के आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए लाए थे। अदालत में बतौर नायब कोर्ट तैनात ईएसआई सतीश कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि पट्टी अफगान कैथल निवासी रोहताश उर्फ किल्ली के खिलाफ शहर थाने में सितंबर 2015 में स्मैक तस्करी का केस दर्ज हुआ था। उसी मामले में आरोपी को शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का एक अन्य मामला भी दर्ज था। इसलिए एक कोर्ट में पेश करने के बाद उसे दूसरी कोर्ट में पेश करना था। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखे थे। जब वह आरोपी को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए गया। इसी बीच लंच टाइम हो गया। इसलिए आरोपी को लंच टाइम समाप्त होने तक बख्शीखाने में लाया जा रहा था। सीढ़ियों से नीचे आते समय वह उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीछा किया और आवाज लगाई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने से एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 2015 को रोहताश के खिलाफ में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें उसने सरेंडर कर दिया था। एक ओर मुकदमा इसके खिलाफ हुआ था। जिसमें कोर्ट ने इसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एसएचओ सिविल लाइन रामचंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किए हुए हैं। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed