फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case agains 40 people in plot dispute

प्लाट विवाद में 40 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 19 Dec 2015 12:14 AM IST
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सेक्टर-19 के निकट एमआईटीसी कालोनी स्थित प्लाट पर हुए विवाद के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने करीब 40 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से ही बलबीर सिंह बालू, आशीष, विशाल व सुभाष को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी सुभाष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं अन्य तीनों आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसबीआई रोड कैथल निवासी सुशील कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है कि उनका एमआईटीसी कालोनी में प्लाट है, जिसकी चारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया गया था। वीरवार शाम को वे अपने साथियों के साथ अपने प्लाट पर थे। इसी दौरान 2 गाड़ियां उनके प्लाट के आगे आकर रुकी। गाड़ी से उतरकर बलबीर सिंह व अन्य उनके प्लाट पर आ गए। आरोपियों के हाथ में पिस्तौल, बंदूक व गंडासी थी।
विज्ञापन


आरोपियों मेें आशीष, विशाल, दीपक, निर्मला  सुभाष भी शामिल थे। आरोपियों ने आते ही उन्हें प्लाट खाली करने की धमकी दी और कहा कि अगर प्लाट खाली नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके कुछ देर बाद ही 30-35 अन्य अज्ञात लोग प्लाट में घुस आए और आरोपियों ने आते ही उनके प्लाट की चारदीवारी गिराते हुए प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया। सुशील कुमार ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बलबीर सिंह, निर्मला देवी, आशीष, दीपक निवासी गांव बालू हाल नेहरू गार्डन कालोनी कैथल, विशाल निवासी हुडा सेक्टर-11 जींद, सुभाष निवासी गांव हरसौला व 30-35 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।


पुलिस ने मौके पर ही बलबीर सिंह बालू, आशीष, विशाल व सुभाष को हिरासत में लिया था और अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों से एक लाइसेंस बंदूक, गंडासी व मौके से दो गाड़ियों बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed