फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another accused arrested in Haryana constable paper leak case

सिपाही पेपर लीक मामला: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, अब तक 61 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

Sat, 25 Dec 2021 12:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 12:19 AM IST
सार

सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने अब तक 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 61 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Another accused arrested in Haryana constable paper leak case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कैथल सीआईए-2 ने हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कैथल पुलिस की ओर से सभी इनामी अपराधियों सहित अब तक कुल 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले डीजीपी हरियाणा की ओर से 11 आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सीआईए-2 की टीम ने वांछित आरोपी जिला जींद के ईक्कस गांव निवासी राधेश्याम उर्फ राधे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को इससे पहले पोक्सो एक्ट के एक मामले में भी हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल हिसार जेल में बंद था।
विज्ञापन


सीआईए ने आरोपी की इस मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का पेपर आउट करवाने के लिए माजरा प्याऊ निवासी नरेंद्र द्वारा मीटिंग आयोजित कराई गई थी। इस दौरान आरोपी राधेश्याम की ओर से 2 व्यक्तियों को भेजा गया था। अब आरोपी राधे को पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed