फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A case has been registered against a policeman for molesting a woman inside the train in Kaithal of Haryana

कैथल: ट्रेन में महिला के साथ पुलिस कर्मचारी को यात्रियों ने शौचालय में पकड़ा, छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज

Tue, 25 Jan 2022 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 09:22 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया है पुलिस कर्मी उसे शौचालय में ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की, जबकि पुलिस कर्मी का कहना है कि जैसे ही वह शौचालय में गया महिला पीछे-पीछे अंदर आ गई और किसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। 

विज्ञापन
A case has been registered against a policeman for molesting a woman inside the train in Kaithal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर (छेड़छाड़) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़ से जयपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन के शौचालय में पंचकूला में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी को यात्रियों ने एक महिला के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मचारी को हिरासत में लेकर छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी अंबाला का रहने वाला है और पंचकूला में उसकी ड्यूटी है।  

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार चंडीगढ़ से जयपुर तक चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन के शौचालय में एक पुलिस कर्मचारी को एक महिला के साथ देखा गया। तभी किसी यात्री ने वीडियो भी बना लिया, जिसमें शौचालय से पहले पुलिसकर्मी बाहर आया और फिर महिला। इसके बाद किसी ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। हरकत में आई रेलवे पुलिस ने कैथल रेलवे स्टेशन पर उक्त पुलिस कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


मौके पर महिला ने भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे शौचालय में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। दूसरी ओर पुलिस कर्मचारी का कहना है कि वह शौचालय में गया तो महिला भी पीछे-पीछे आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि एक यात्री ने ट्वीट किया था कि एक पुलिस कर्मचारी जसवंत सिंह किसी महिला को लेकर शौचालय में गया है। इसके बाद यहां कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर इस आरोपी पुलिस कर्मचारी जसवंत सिंह को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में रेलयात्री रितेश कुमार की शिकायत पर छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed