{"_id":"5b65f8c64f1c1bc57a8b8406","slug":"91533409478-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फांसी पर लटकाकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फांसी पर लटकाकर हत्या का प्रयास
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फांसी पर लटकाकर हत्या का प्रयास
- छत नीचा होने के कारण व रस्सी टूटने से बची महिला की जान
- पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया हत्या का प्रयास करने सहित सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया
- एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत क्षेत्र के एक गांव के खेतों में बने एक घर में शुक्रवार की रात 4 युवकों ने अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और फांसी पर लटका कर उसकी हत्या का प्रयास किया। छत नीचा होने व रस्सी टूट जाने के कारण महिला की जान बच गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी आस्था मोदी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित सामूहिक दुष्कर्म व अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वे दो माह पहले ही गांव में रहने आए थे। पहले वे करनाल रहते थे। गांव में एक रास्ते पर बने होटल के निकट उनका घर है। जहां शुक्रवार की रात को वह अकेली थी। उसका पति कहीं दवा लेने के लिए गया हुआ था। इसी बीच रात को चार युवक घर में घुसे और रात को 11 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जाते समय चारों ने उसे फांसी पर लटका दिया और फरार हो गए। लेकिन छत नीचा होने के कारण उसके पैर जमीन पर टिक गए और इसी बीच रस्सी भी टूट गई। जिस कारण उसकी जान बच गई। लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसने किसी तरह पति को फोन किया। जिस पर उसका पति पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मामले की सूचना मिलते ही एसपी आस्था मोदी सुबह ही महिला के घर पहुंची और हालात का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की और वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद वे जिला अस्पताल में पीड़िता से भी मिलीं। पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज करवाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता जिला अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर चार युवकों में सतीश व कुलदीप सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, सामूहिक दुष्कर्म करने व अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। इस तरह के मामलों में हत्या की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।