{"_id":"5a283a8c4f1c1bce408bb745","slug":"91512585868-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलपुट्टी के ठेकेदार से नकदी व मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वॉलपुट्टी के ठेकेदार से नकदी व मोबाइल छीना
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
वॉलपुट्टी के ठेकेदार से नकदी और मोबाइल छीना
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फ्रांसवाला रोड पर ड्रेन के निकट एक वालपुट्टी ठेकेदार से नकदी व मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने एक आरोपी एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही थाना शहर सहित सीआईए की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो युवक बिहार के जिला श्रीनगर निवासी मोहम्मद जमाल को वालपुट्टी करवाने का बहाना लगाकर बाइक पर बैठाकर ले गए। मोहम्मद जमाल वालीपुट्टी करने का ठेके लेता है। फ्रांसवाला रोड ड्रेन पर ले जाकर दोनों युवकों ने उसके गले में कपड़ा डालकर ड्रेन के पास खड़े पेड़ों की ओर लेकर गए और उसके जेब से 5 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। तभी खेतों में गाय से बचाने के लिए आए गांव फ्रांसवाला के युवकों ने दोनों युवकों को ठेकेदार के गले में कपड़ा डाले हुए देख लिया और उनमें से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। साथ ही जमकर धुनाई की। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही किसी बड़ी वारदात की आशंका के चलते भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना हो गया। वहीं पीड़ित मोहम्मद जमाल ने बताया कि आरोपी उसको गांव में मकान में पुटी करवाने का बहाना बनाकर लेकर गए थे।
ग्रामीणों ने समझा युवक को लटका रहे हैं फांसी : गांव फ्रांसवाला के युवक प्रदीप, विकास सहित अन्य युवकों ने बताया कि दो युवक वालपुट्टी ठेकेदार को गले में कपड़े से फंदा लगाकर लेकर आ रहे थे। मोटर साइकिल की लाइट बंद होने के कारण उनको शक हुआ कि आरोपी कुछ बड़ी वारदात की फिराक में है। जिसके कारण उन्होंने उसको पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
शहर थाना एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने एक युवक सुनील निवासी पाड़ला को काबू कर लिया है। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दूसरे युवक को भी काबू कर लिया जाएगा।