{"_id":"5980c9924f1c1bf86f8b4675","slug":"91501612434-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तीन मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के तीन मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टर, बैटरी, सिलेंडर और कार चोरी
चोरी के तीन मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर एक स्कूल से इनवर्टर, बैटरी, एक कार सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पहले मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव सेरहदा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका सेरहदा से करोड़ा वाली सडक़ पर हिमालय पब्लिक स्कूल है। 30 जुलाई रात को चोर उसके स्कूल से बैटरी, इन्वर्टर, सिलेंडर चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 55 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में चोर हुडा सेक्टर-19 से घर के सामने से बोलेरो कार चोरी कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर-19 पार्ट-2 निवासी सुज्जन सिंह ने बताया कि वह शराब की ठेकेदारी का काम करता है। 28 जुलाई को उसने कार घर के सामने खड़ी करके अंदर चला गया। रात करीब साढ़े 11 बजे जब कार का देखा तो वहा से कार लापता मिली। हैड कांस्टेबल गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में पूंडरी निवासी नसीब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमीत निवासी फतेहपुर 14 जुलाई को दो अन्य व्यक्तियों के साथ भट्ठे पास कबाड़ चुग रहे थे। उन्होंने रात के समय भट्ठे के ऑफिस से इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुुलिस ने अमित सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।