{"_id":"596519094f1c1beb058b461f","slug":"91499797769-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल व कार की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर साइकिल व कार की भिड़ंत में पांच घायल
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर साइकिल और कार की भिड़ंत में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बात्ता के निकट मोटर साइकिल और कार के बीच हुई भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गांव बात्ता के 18 वर्षीय अभिषेक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। गांव बात्ता के दो युवक अभिषेक व राजन बाइक में पंप से पेट्रोल भरवा कर गांव की ओर आ रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रही कार से जा टकराए। कार में एक महिला सहित तीन व्यक्ति सवार थे। सभी घायलों को आसपास के खेतों में काम रहे लोगों ने कैथल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मौके पर पहुंची कलायत पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।