फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सेक्टर-18 में देर रात तीन लोगों पर अज्ञात युवकों को चाकूओं, थप्पड़ों व मुक्कों से हमला

सेक्टर-18 में देर रात तीन लोगों पर अज्ञात युवकों को चाकूओं, थप्पड़ों व मुक्कों से हमला

Tue, 11 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-18 में देर रात तीन लोगों पर अज्ञात युवकों को चाकूओं, थप्पड़ों व मुक्कों से हमला
सेक्टर-18 में देर रात तीन लोगों पर अज्ञात युवकों ने चाकू से किया हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर-18 में रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात युवकों ने तीन लोगों पर चाकू, थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हैं जिनका सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पत्थरों से भी हमला कर उन्हें डराने का प्रयास किया। पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चाकू लगने से घायल सेक्टर-18 निवासी संदीप कुमार बताया कि वह उसका मामा दलबीर व दोस्त बलराज सड़क पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से तेजी से वहां से निकला। उसने स्कूटी चालक को स्लो चलाने को कहा तो वह भड़क गया। उस समय तो वह चला गया, लेकिन करीब दस मिनट बाद वह दस लोगों के साथ आया। उनमें से एक युवक ने आते ही उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसकी पीठ पर चाकू मार कर घायल कर दिया। मारपीट में उसके मामा दलबीर की आंख पर चाकू लगा। इतने में ही शोर सुनकर सेक्टर के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख सभी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों को डराने के लिए बलराज के घर पर पत्थर भी मारे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ सेक्टर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां संदीप को अस्पताल में दाखिल कर दिया गया, जबकि दलबीर व बलराज को इलाज देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed