फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीएम फ्लाइंग ने जिले में 10 जगह की छापेमारी

सीएम फ्लाइंग ने जिले में 10 जगह की छापेमारी

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने जिले में 10 जगह की छापेमारी
सीएम फ्लाइंग ने जिले में 10 जगह की छापेमारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को 10 जगहों पर छापेमारी कर अवैध शराब, नशाखोरी व बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा है। दस्ते के साथ गुप्तचर विभाग की टीम भी रही। सीएम फ्लाइंग ने बिजली विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह को साथ लेकर गांव सौंगरी में एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा, जहां पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। सीआईडी विभाग के इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 10 जगहों पर छापेमारी हो चुकी है। जिसमें 2101 बोतल शराब बरामद की गई है। शराब पकड़ने के बाद आरोपी व शराब को पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। ढांड में एक सट्टा खाईवाली करते पकड़ गया है।


अवैध शराब की 264 बोतलें बरामद
कलायत। कलायत में सुरेंद्र नैन व अनिल कुमार ने बताया कि उन लोगों को सूचना मिली थी कि कलायत व आसपास के क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री जोरों पर है। सुरेंद्र ने बताया कि वे लोग इस बात पर उनकी टीम विशेष नजर रखे हुए है। उन्हें सायंकाल में सूचना मिली की कैंची चौक के आसपास अवैध शराब का भारी जमावड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से 108 बोतल बीयर, 84 बोतल माल्टा, 24 बोतल सौंफी व 12 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की। उधर गांव बड़सीकरी में एक अवैध खुर्दे पर बिकने वाली शराब को लेकर भी पुलिस ने कमालपुर रोड पर नाकाबंदी कर 36 बोतलें देसी शराब की लेकर आते एक व्यक्ति को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed