फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसान का रास्ता रोक कर छीने थे 2200 व कागजात

किसान का रास्ता रोक कर छीने थे 2200 व कागजात

Thu, 16 May 2019 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
किसान का रास्ता रोक कर छीने थे 2200 व कागजात
कैथल। बुधवार सांय असंध-खुरड़ा मार्ग पर एक किसान से 2200 रुपये नकदी सहित अन्य कागजात छीन कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने मौके पर ही धर दबोचा। बाद में पुलिस ने दो अन्य लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनसे नकदी सहित अन्य कागजात बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि खेतीबाड़ी का धंधा करने वाले खुरड़ा निवासी किसान राजेश की शिकायत पर थाना राजौंद में दर्ज मामले के अनुसार उसने चीमा मंडी जिला संगरुर से कंप्यूटर युक्त गोड़ी व अन्य उपकरण खरीद कर जीवन सिंह को उसकी पिकअप गाड़ी के पीछे बांधकर गांव तक पहुंचाने के लिए कहा था। उसने शाम के समय महाराणा प्रताप चौक राजौंद पहुंचकर राजेश को फोन किया कि आगे का रास्ता उसे मालूम नहीं है, तो वह अपनी कार लेकर वहां पहुंच गया। अपने-अपने वाहनों पर दोनों जब गांव जा रहे थे, तो टी प्वाईंट खुरड़ा-असंध रोड राजौंद पर हथियारों से लैस तीन बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता घेर लिया तथा राजेश से 2200 रुपये व अन्य दस्तावेज सहित उसका पर्स छीन लिया। अपराधियों के साथ दोनों व्यक्तियों ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया, तो एक दो अन्य वाहनों के मौके पर रुकने के बाद एक आरोपी काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान रोहताश निवासी वार्ड नं. 9 जींद मोड राजौंद के रुप में हुई। वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक राजौंद सबइंस्पेक्टर बीरभान तथा सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह की टीम मौका पर पहुंची। तब तक दो आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी ने बताया मामले की जांच एएसआई शमशेर सिंह द्वारा करते हुए वारदात में लिप्त आरोपी रामकेश निवासी वार्ड नं. 9, विक्रम सिंह निवासी वार्ड नं. 7, तथा शिवकुमार निवासी राजौंद 16 मई को काबू कर लिया। उनके पास से 2200 रुपये, डीएल व अन्य दस्तावेज युक्त पर्स, मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए। सभी आरोपी 16 मई को न्यायालय के आदेश अनुसार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed