{"_id":"5c44b383bdec22578f2a8630","slug":"81548006275-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था चंडीगढ़, पीछे से चोर घर से ले गए कीमती सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था चंडीगढ़, पीछे से चोर घर से ले गए कीमती सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार गया था चंडीगढ़, पीछे से चोर घर से ले गए कीमती सामान
फोटो संख्या-37 व 38
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। चोरों ने हुडा कालोनी में एक घर में सेंध लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार चंडीगढ़ गया हुआ था, पीछे से चोरों ने घर में सेंध लगा दी। किरायेदार जब शाम को घर आकर देखा तो मकान खुला और समान बिखरा हुआ पड़ा था। जिसकी सूचना उसने तुरंत मकान मालिकों को दी। हुडा सेक्टर में मकान नं. 261 में रहने वाले भगवान दास दुआ परिवार के साथ मकान को लोक कर चंडीगढ़ गया हुआ था। मकान के ऊपर बने फस्ट फ्लोर पर एक बैंक मैनेजर किराये पर रहता था, जो रविवार छुट्टी की वजह से अपने घर गया हुआ था और जब शाम को वह वापस आया तो उसने देखा कि नीचे के मकान खुला पड़ा है और समान बिखरा पड़ा है। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत मकान मालिक को दी और सूचना मिलते ही भगवान दास भी घर के लिए चंडीगढ़ से निकल चुका था। समाचार लिखे जाने तक मकान मालिक घर पहुंचे नहीं थे और इसी कारण चोरी हुए सामान का आकलन भी नहीं हो पाया है।
घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। हुडा कालोनी एसोसिएशन के प्रधान संदीप गर्ग ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कस्बा में चोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। बेखौफ चार दिन में ही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।