{"_id":"5bb11733867a5511195aa32e","slug":"81538332467-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.5 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6.5 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
6.5 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू
कैथल। सीआईए-1 पुलिस द्वारा गांव मटौर क्षेत्र से एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से हजारों रुपये मूल्य का 6.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन से मिलता=जुलता नशा), 2 मोबाइल फोन, दो सौ रुपये व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि क्राइंम ब्रांच प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक बलराज सिंह, तिलकराज, कृष्ण कुमार, एचसी राज सिंह व शुभकरण की टीम अपराध की रोकथाम के लिए सरकारी गाड़ी पर शाम करीब 4 बजे गश्त करते हुए गांव बात्ता, खरक पांडवा, कलायत, मटौर से गांव कलासर की तरफ जा रहे थे। मटौर से निकलते ही राजबाहा पटरी से एक बाइक पर आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर मोटर साइकिल वापिस मोडने की कोशिश की परंतु बाइक फिसलने कारण वह गिर पड़ा। पुलिस द्वारा काबु किए गए संदिग्ध युवक की पहचान प्रवीन कुमार उर्फ बिंडा निवासी बैड़का पट्टी मटौर के रुप में हुई। उसके कब्जे में पोलिथिन पन्नी से 6.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन से मिलता=जुलता नशा), सैमसंग व नोकिया सहित 2 मोबाइल फोन, 200 रुपये नकदी तथा तस्करी में प्रयुक्त हॉडा साइन बाइक बरामद हुई।