{"_id":"5b82e77d42c792464c73e1a7","slug":"81535305597-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी किया
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी किया
कैथल। चोरों ने फ्रांसवाला रोड पर घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति जोजफ ने आरोप लगाया कि 19 सितंबर को दोपहर के समय वह घर का ताला लगाकर किसी काम के लिए बाहर गया था। पीछे से चोर घर के अंदर से सोने के दो सेट, दो चांदी के, सोने की बाली, अंगुठी, पायल, झुमके, एक चांदी का गिलास, नाक के सोने के कोके, नथली, घर का सामान सहित 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसी प्रकार से गांव चुहड़ माजरा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को चोर उसके घर से के बाहर से उसकी गाड़ी चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी रणदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।