फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 हजार रुपये ठगे

कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 हजार रुपये ठगे

Fri, 16 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 हजार रुपये ठगे
कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 हजार ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुरुग्राम के कृषि विज्ञान केंद्र के कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चीका के वार्ड नंबर 12 निवासी बलविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष नवंबर 2016 में उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इस महिला ने अपना नाम आरूशी बताया। महिला ने कहा कि वह गुरुग्राम कृषि विज्ञान केंद्र से बोल रही है। इस विभाग में कॉल सेंटर के अंदर आपकी नौकरी लग गई है। कुछ देर बाद फिर से महिला ने कहा कि 1250 रुपये बैंक खाते में डलवा दो। इसके लिए उसने सीमा गुप्ता व अजय गुप्ता का बैंक खाता दिया। उसने सीमा के बैंक खाते में पैसे डलवा दिए। कुछ दिन बार फिर से महिला का फोन आया और लैपटॉप मिलने की बात कहते हुए 12 हजार 850 रुपये डलवाने की बात कही। उसने उक्त रकम भी डलवा दी, लेकिन बाद में जब जानकारी जुटाई तो सब फर्जी मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस तरह का गिरोह प्रदेश में सक्रिय है। अब तक कई लोगों को ठगा जा चुका है।


कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह, एसआई, थाना चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed