{"_id":"5c421c46bdec220a742d9d0a","slug":"71547836486-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की आड़ में शराब परोसने वाले आरोपी सहित दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की आड़ में शराब परोसने वाले आरोपी सहित दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल की आड़ में शराब परोसने वाले आरोपी सहित दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। होटल की आड़ में शराब परोसने वाले आरोपी सहित पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपी काबू किए है। जिनके कब्जे से 28 बोतल अंग्रेजी शराब सहित कुल 45 बोतल ठेका शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पीआरओ ने बताया कि क्यूआरटी-2 इंचार्ज हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह, कांस्टेबल हरजीत सिंह व सिपाही विनोद की टीम को सायंकालीन गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव बात्ता स्थित सूर्या होटल में ग्राहकों को नाजायज तौर पर शराब उपलब्ध करवाई जा रही थी। क्यूआरटी द्वारा थाना कलायत के एचसी बलविंद्र सिंह को साथ लेकर दी गई दबिश दौरान आरोपी सुभाष निवासी बात्ता को काबू करते हुए उसके कब्जे में होटल से 28 बोतल अंग्रेजी व 5 बोतल देसी सहित कुल 33 बोतल ठेका शराब बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह द्वारा चंदाना गेट पांच माता मंदिर के नजदीक अवैध शराब खुर्दा चला रहे सुभाष चंद निवासी बंदराना को काबू कर आरोपी के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।