फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ांव बाता के पूर्व महंत मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला

ांव बाता के पूर्व महंत मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 20 Dec 2018 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ांव बाता के पूर्व महंत मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला
गांव बात्ता के पूर्व महंत मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक गांव के पूर्व महंत की अश्लील वीडियो मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेरे के श्रद्धालुओं की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उनकी मांग है कि महंत की इस वीडियो की जांच करवाई जाए और जिस भी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाई है और वायरल की है, उसको भी पकड़ा जाए। क्योंकि वीडियो बनाकर महंत को आरोपी ने अवश्य ब्लैकमेल किया होगा और उससे पैसे ऐंठे होंगे। क्योंकि डेरे के नाम काफी जमीन है। अब जब बाबा ने पैसे देने से मना कर दिया तो ही आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल की है। कमेटी बनने के बाद डेरे के पैसों पर कमेटी का नियंत्रण हो गया है जिसकी वजह से बाबा खुलकर पैसे नहीं लूटा पा रहा है। डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं की मांग है कि अब तक बाबा से पैसे एेंठने वाले व्यक्ति एवं बाबा को पकड़कर कार्रवाई की जाए और डेरे के बैंक खाते से निकाले हुए पैसे बरामद करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed