{"_id":"5c11564bbdec2212d12b1de7","slug":"71544640075-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाए जाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाए जाने से मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने खाया जहर, मौत
- पिता की शिकायत पर ससुरालियों पर केस दर्ज
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर 5 में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाए जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विवाहिता के पिता जनता राम निवासी जमालपुर सेखो ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी बिंदर को उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। इस बारे में कई बार उनकी पंचायतें भी हुई, लेकिन पंचायत में आरोपी माफी मांग लेते, लेकिन बाद में फिर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगते। इसलिए उसकी बेटी ने गत 11 दिसंबर को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अनिता, पवन, तरसेम निवासी गली नंबर 5 अमरगढ़ गामड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।