फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रात को तीन बजे कसान के पास रुकवाया ट्राला

रात को तीन बजे कसान के पास रुकवाया ट्राला

Tue, 20 Mar 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रात को तीन बजे कसान के पास रुकवाया ट्राला

विज्ञापन
रात को तीन बजे कसान के पास रुकवाया ट्राला, नकदी और सीमेंट के बैग लूटे
900 कट्टे सीमेंट, ट्राले के चार टायर, 9 हजार रुपये सहित मोबाइल लूट चालक-परिचालक को 18 घंटों बाद छोड़ा
पहले पानीपत फिर जींद व बाद में राजौंद में हुई घटना के चलते राजौंद थाना पहुंचे पीड़ित
पुलिस ने लूट के आरोप अज्ञात छह युवकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सूत्रों ने बताया पुलिस शीघ्र ही कर सकती है लूट की इस घटना का खुलासा
फोटो संख्या-32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार की सुबह तीन बजे कैथल-असंध मार्ग पर स्थित गांव कसान के निकट छह युवकों ने सीमेंट से लदे ट्राले के चालक व परिचालक को बंधक बनाकर ट्राले से 900 सीमेंट के बैग, 4 टायर, 9 हजार नकदी सहित तीन मोबाइल लूट लिए। चालक-परिचालक को लगभग 18 घंटों बाद जींद क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गए। पानीपत व जींद क्षेत्र में भटकने के बाद पीड़ितों ने लूट की वारदात का एरिये की पहचान की और राजौंद पुलिस में सोमवार को किसी तरह पहुंच कर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने ट्राले को बरामद कर लिया है। साथ ही 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के अजमेर के भिनाय निवासी टिकम चंद ने बताया कि वह ट्राले पर नौकरी करता है। गत 14 मार्च को उसे कोई काम था, इसलिए उसने अपने दोस्त जसराज निवासी लाडी (अजमेर) गाड़ी पर भेज दिया। जसराज ने उसी दिन रास जिला पाली राजस्थान से बांगड़ सीमेंट के कुल 900 कट्टे लोड करके कुरुक्षेत्र के लिए चला था। 15 मार्च को वह नसीराबाद गाड़ी लेकर पहुंच गया तथा गाड़ी जसराज ने उसके हवाले कर दी। सुबह 9 बजे वह गाड़ी लेकर कुरुक्षेत्र के लिए चल पड़ा। साथ ही उसका सहायक आसीफ निवासी गांव भिनाय भी था। 16 मार्च को करीब 2 से 3 बजे के बीच में वे गांव कसान के निकट पहुंचे थे कि सफारी गाड़ी में सवार 6 युवकों ने उसे पत्थर दे मारा और गाड़ी ट्राले के आगे खड़ा करके रुकवा दिया। इसके बाद सभी छह युवकों ने उन दोनों को बंधक बनाते हुए सफारी गाड़ी में बैठा लिया और एक युवक उनमें से उतर कर ट्राला चलाने लगा। रात को उन्होंने कई सड़कों पर घुमाया और उन्हें एक खेत के कोठे में ले जाकर बंधक बना दिया। उनके तीनों मोबाइल, उसके पास से 9 हजार रुपये छीन लिए। शाम को करीब 4 बजे उन्हें उस कोठे से निकाला और कई सड़कों पर घुमाते-घुमाते काफी अंधेरा होने के बाद एक सड़क पर छोड़ दिया और कहा कि सड़क पर सीधे चलते रहना, आगे तुम्हारा ट्राला खड़ा हुआ है। इससे पहले इन युवकों ने उसका पर्स, एक मोबाइल व एक हजार रुपये दे दिए और ट्राले की ओर छोड़ दिया। आगे चलकर उन्हें उनका ट्राला दिखा। पता करने पर वह जगह जींद जिले के पाथरी का एरिया था। बाद में वे पता करने पर पानीपत की मतलौडा पुलिस के पास गए। इसके बाद जींद पुलिस के पास गए। बाद में पता चला कि वारदाता राजौंद क्षेत्र में हुई है। जिस पर उन्होंने राजौंद में पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। लूटी गई संपत्ति की कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ राजाैंद ने कहा कि पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों को शीघ्र काबू कर लेगी।
दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि पुलिस कभी भी इस वारदात का पटाक्षेप कर सकती है। यह भी पता चला है कि पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर ली है। शीघ्र ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed