फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म, पति व जेठ सहित चार पर मामला दर्ज

जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म, पति व जेठ सहित चार पर मामला दर्ज

Wed, 06 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म, पति व जेठ सहित चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म, पति और जेठ सहित चार पर मामला दर्ज
महिला पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज, पंचकूला पुलिस को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत के गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। कैथल महिला पुलिस ने केस केस दर्ज कर पंचकूला महिला पुलिस को भेज दिया है। महिला पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला की एक महिला ने बताया कि 24 मई को उसकी शादी कलायत के गांव मटौर निवासी विकास के साथ हुई थी। जिसके बाद वह ससुराल चली गई थी। 20 जुलाई को उसके जेठ गौरव ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। उसने उसके बारे में अपने पति को सुबह सब कुछ बता दिया। उसके पति विकास ने उसकी किसी प्रकार से सुनवाई नहीं की। उसके पति व ससुराल पक्ष के लोग गौरव के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते ओर उसके साथ मारपीट करते थे। 29 जुलाई को वह अपनी मां के साथ अपने घर चली गई। इसके बाद उसका जेठ गौरव ने उसके घर आकर उसके भाई और पिता को पर कस्सी से वार किया ओर उसको साथ ले जाने के लिए धमकी दी। उसने उसकी मां, भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दी है। ससुराल पक्ष की ओर से उसकी दो अन्य लोग भी उनको सहयोग कर रहे है।

महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि उनके पास जीरो एफआईआर आई थी। कलायत में घटना होने के कारण उन्होंने एफआईआर काट कर पंचकूला महिला पुलिस को भेज दी है। महिला पुलिस ने जेठ व पति सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed