{"_id":"5970f1cf4f1c1b3e148b468a","slug":"71500574159-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों से परेशान लोगों ने बिजली घर में की तोड़ फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कटों से परेशान लोगों ने बिजली घर में की तोड़ फोड़
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। 132 केवी सब स्टेशन में बिजली कटों से परेशान लोगों ने तोड़ फोड़ की व बिजली विभाग के अधिकारियों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद रहे आपरेटर भारत भूषण ने बताया कि रात के समय करीब साढ़े 10 बजे सीटी 2 में बिजली की तार टूट जाने के कारण बिजली का परमिट लिया गया जिससे लाइट बंद हो गई। कर्मचारी बिजली की तार ठीक करने के लिए चले गए। बिजली चले जाने के कारण पांच छह व्यक्ति आए और उन्होंने बिजली जाने का कारण पूछा तो बताया कि परमिट है। कुछ ही देर में उनके वहीं मौजूद रहते परमिट केंसल किया गया और बिजली दोबारा से चालू हो गई। इसके बाद वह चले गए। इसके 15 मिनट के बाद ही लगभग एक सौ आदमी गाली गलौच करते हुए मेन गेट से अंदर आए और उन्होंने पथराव आरंभ कर दिया। इससे सब स्टेशन के शीशे, घड़ा, घड़ी व कुर्सियां आदि टूट गए। बिजली कर्मचारियों ने एस डी ओर, जेई, एसएसई व थाना में फोन कर दिए और पथराव से बचाव के लिए वहां से दूर चले गए। कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ वहां से चली गई।
थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि थाना सीवन में इस बारे में शिकायत मिली है। वह बाहर होने के कारण मामला अभी दर्ज नहीं हो पाया है। मामले की छानबीन चल रही है।