फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने मारपीट के मामलें में लगभग 20 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

पुलिस ने मारपीट के मामलें में लगभग 20 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट के मामलें में लगभग 20 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

विज्ञापन
व्यक्ति के साथ मारपीट, 20 लोगों पर केस दर्ज
कैथल। गांव नरड़ में खेतों के ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव नरड़ निवासी गुरदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसका गांव के हवा सिंह व लाभ सिंह के साथ ट्यूबवेल के कनेक्शन को लेकर झगड़ा हो गया था। हवा सिंह व लाभ सिंह उसके ट्यूबवेल के कनेक्शन को लगने से रोक रहे थे। जिसकी शिकायत उसने बिजली विभाग में की थी। इसी बात को लेकर वह दोनों रंजिश रखते थे। 7 फरवरी को वह अपने साथी कली राम व अजमेर सिंह के साथ अपने खेत पर बने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान हवा सिंह व लाभ सिंह करीब 20 लोगों के साथ हथियारों से लैस वहां आए और उनके साथ मारपीट की। वहीं मारपीट करने के बाद उन्होंने मोबाइल, सोने की अंगूठी, बाइक आदि समेत अन्य सामान भी ले गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed