फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी काबू

हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी काबू

Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी काबू
हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी काबू
विज्ञापन

उचाना पुलिस कर रही थी तलाश
सीआईए-1 की टीम ने 8 जिंदा कारतूस सहित मटौर से काबू किया
फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी को सीआईए-1 पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी पुराना बस अड्डा उचाना पर केमिस्ट की दुकान भी किए हुए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार व एचसी सलिंद्र कुमार की टीम गश्त पर थी। जहां सीआईए पुलिस के हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि जलालपुरा खुर्द निवासी 25 वर्षीय अजय उर्फ डॉक्टर हाल निवासी पुराना बस अड्डा उचाना अपने किसी दोस्त से मिलने मटौर आया हुआ है। जो वाटर सप्लाई के पास वाले रास्ता द्वारा गांव से बाहर निकलने वाला है। पुलिस ने तुरंत संबंधित जगह पर दबिश दी और संदिग्ध को काबू कर लिया। उसकी तलाशी में पिट्ठू बैग से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

कई मामलों में है वांछित : आरोपी द्वारा 30 अगस्त 2018 की रात करीब 9 बजे उचाना मंडी निवासी अशोक महाजन पर उस समय अवैध पिस्तौल से फायर दाग दिया, जब वह अपनी मोबाइल दुकान पर मौजूद था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं आरोपी पर जिला जींद में हत्या व शस्त्र अधिनियम के दो अन्य मामले विचाराधीन चल रहे हैं। 30 सितंबर को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed