{"_id":"5a131df24f1c1b7a548be318","slug":"61511202290-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग कारणों से 5 की मौत से मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग कारणों से 5 की मौत से मातम
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग कारणों से हुई पांच मौत से छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को अलग-अलग कारणों से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन की मौत सड़क हादसों के चलते और दो की अन्य कारणों से हुई है। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।
पहले मामले में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 32 वर्षीय सलिंद्र की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक गांव से दूध लेकर सप्लाई करने के लिए कैथल आ रहा था। जब वह मानस ड्रेन के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा के लड़के संजीव ने बताया कि सलिंद्र गांव से हर रोज कैथल दूध सप्लाई करने के लिए जाता था। सोमवार को जब हादसा हुआ तो वह भी कुछ ही दूरी पर पीछे पीछे आ रहे थे। आगे पहुंचकर देखा तो सलिंद्र गंभीर रूप से घायल पड़ा था। जब तक एंबुलेंस को फोन किया तो सलिंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संजीव की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में 17 नवंबर को गांव पिंजुपुरा के नजदीक नेशनल हाइवे पर सांड के अचानक आगे आने से मोटरसाइकिल पर सवार जीजा व साला घायल हो गए थे। जीजा धर्मपाल की अस्पताल में आते-आते मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में मृतक के साले संदीप ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतक संदीप शेरूखेड़ी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकार परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में दस नवंबर को हुए एक अन्य हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए 32 वर्षीय दिलबाग ने भी दम तोड़ दिया। दिलबाग का पिछले कई दिनों से शाह अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बारात में गए युवक की मौत के बाद मातम में बदल गई खुशियां
कैथल। गांव संगतपुरा बारात में आए असंध के गांव फफड़ाना निवासी 20 वर्षीय युवक विरेन की अचानक मौत होने से खुशियां मातम में बदल गई। युवक गांव जाखौली से अपनी बुआ के लड़के की बारात में शामिल होकर गांव संगतपुरा पहुंचा था। युवक के चाचा सतीश ने बताया कि वह अन्य बारातियों की तरह ही नाच रहा था। करीब 3. 30 बजे अचानक वह बेहोश हो गया। पहले गांव में दिखाया तो उन्होंने कैथल ले जाने के लिए बोला। जब कैथल एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक विरेन के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और एक बहन है जो शादीशुदा है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। दूसरी ओर पूंडरी में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। उसके शव को जिला अस्पताल में रखा गया है।
सडक़ हादसों तीन की मौत तो दो की अन्य कारणों से हुई मौत
पहला हादसा मानस रोड तो दूसरे मामले में हादसे में घायल ने दम तोड़ा
फोटो नंबर- 22