फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्रामीणों ने सरकारी कार्यालय में महिला के साथ आपतिजनक स्थिति में पकड़ा कर्मचारी

ग्रामीणों ने सरकारी कार्यालय में महिला के साथ आपतिजनक स्थिति में पकड़ा कर्मचारी

Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सरकारी कार्यालय में महिला के साथ आपतिजनक स्थिति में पकड़ा कर्मचारी
ग्रामीणों ने सरकारी कार्यालय में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा कर्मचारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव बात्ता के एक सरकारी कार्यालय में कर्मचारी को रंगरलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा कि वाटर सप्लाई प्लांट में कुछ कर्मचारी एक महिला सहित अंदर घुसे। संदेह पर सारे मामले की सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों से खुद को घिरा देखकर दो कर्मचारी तो खिड़की के रास्ते से कूद कर भागने में सफल हो गए। बचे एक कर्मचारी व महिला को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पकड़ा गया कर्मचारी खुद को पाक साफ व निर्दोष बताता रहा लेकिन कमरे के अंदर शराब की बोतलें व रंगरलियों में प्रयोग हुआ सामान खुद सारी स्थिति बयां कर रहा था। कई घंटे तक चले विवाद में ग्रामीणों ने कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आई महिला पुलिस ने पकड़ी गई महिला व कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की कैथल में काउंसिलिंग की जा रही है।
कलायत थाना एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद एसडीएम के सामने बयान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed