फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फायरिंग के आरोपी 3 गिरफ्तार

फायरिंग के आरोपी 3 गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपी 3 गिरफ्तार
फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन दिन के रिमांड पर लिया, पूछताछ जारी, गुहला क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तीन दिन पूर्व टटियाना क्षेत्र में अवैध पिस्तौल से फायर करने के मामले में डीएसपी गुहला ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंड़ासी, डंडा, अवैध 315 बोर पिस्तौल व स्विफ्ट वीडीआई गाड़ी बरामद कर ली गई। वारदात में लिप्त शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ करने के लिए तीनों आरोपियों का 7 फरवरी को न्यायालय से 10 फरवरी तक 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

इस मामले में निर्मल सिंह निवासी टटियाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह अपने साथियों सहित गांव से बदसूई जाने वाली सड़क पर मौजूद था। वे सभी अमरीक व सुखचैन वासियान कम्हेड़ी के एक दिन पूर्व लखविंद्र उर्फ हैप्पी के साथ हुए झगड़े का समझौता करवाने की नीयत से बैठे थे। तभी एक गाड़ी में हथियारों से लैस होकर आए आरोपियों द्वारा उनकी तरफ पिस्तौल से गोली दागते हुए गंड़ासी व डंडा से चोटें मारते हुए निर्मल व उसके साथियों को चोटें मारी और जाति सूचक गालियां देते हुए धमकी देकर फरार हो गए। एसपी ने बताया मामले की जांच डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार द्वारा करते हुए आरोपी सुखचैन सिंह व अमरीक सिंह दोनों निवासी कमहेड़ी और आरोपी निर्मल सिंह निवासी खुशहाल माजरा को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी सुखचैन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई एक गंड़ासी व स्वीफ्ट वीडीआई गाड़ी, अमरीक के कब्जा से एक डंडा और आरोपी निर्मल के कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद कर लिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व व्यापक पूछताछ हेतू तीनों आरोपियों का वीरवार को न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिनसे व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed