फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फल्गु मेले से 3 बाइक चोरी, दो अन्य जगहों से चोरों ने बाइक चुराई

फल्गु मेले से 3 बाइक चोरी, दो अन्य जगहों से चोरों ने बाइक चुराई

Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फल्गु मेले से 3 बाइक चोरी, दो अन्य जगहों से चोरों ने बाइक चुराई
फल्गु मेले से 3 बाइक चोरी, दो अन्य जगहों से चोरों ने बाइक चुराई
विज्ञापन

कैथल। चोर अलग-अलग जगहों से 5 बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। फल्गु मेले से ही चोर 3 बाइक चोरी कर ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रोहेडिय़ां निवासी व्यक्ति नरेश कुमार सैनी ने बताया कि 20 सितंबर को शाम के 5 बजे चोर सुभाष मार्केट में से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। हैड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से गांव सीवन निवासी व्यक्ति नरेंद्र कुमार ने बताया कि कैथल के नेहरु पार्क में पीर बाबा के उर्स मेला मे भाग लेने के लिए गया था। जहां 26 सितंबर को चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार से संगतपुरा निवासी बीरा राम ने बताया कि चोर संगतपुरा से बुढ़ाखेड़ा नजदीक हनुमान मंदिर गया था। हैड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव टीक निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि फल्गु मेले से उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस हैड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से गांव मूंदड़ी निवासी सतीश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह फल्गु मेले में गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली। एएसआई रघबीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

बाइक चोरी के ही एक अन्य मामले में गांव पाई निवासी नसीब ने बताया कि 3 अगस्त की रात को मोटरसाईकल को बाड़े में खड़ा करके घर मे जाकर सो गया था। रात को कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटरसाईकल को चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed