फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अकादमी की शौच की कूई में मिला संचालक का शव

अकादमी की शौच की कूई में मिला संचालक का शव

Thu, 27 Sep 2018 10:12 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
अकादमी की शौच की कूई में मिला संचालक का शव
अकादमी की शौच की कूई में मिला संचालक का शव
विज्ञापन

- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, चार दिन से लापता था शहीद भगत सिंह एकेडमी का मालिक
- पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज
फोटो संख्या-23 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत (कैथल)। चार दिन से लापता हुए कलायत में शारीरिक शिक्षा देने के लिए अकादमी चला रहे गांव मटौर निवास सुरेंद्र सिंह का शव अकादमी की ही शौच की कूई में मिला। परिजनों ने पार्टनर पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के बुआ के बेटे व अकादमी में पार्टनर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के भाई जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका भाई सुरेंद्र सिंह पिछले चार दिनों से लापता था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। वे लोग उसे सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढ-ढूंढ कर परेशान हो चुके थे। पिछले चार दिनों की तरह से ही बुधवार सुबह वह अकादमी में यह देखने के लिए आया कि कहीं उसका भाई लौट तो नहीं आया। पर वहां उसको भाई नहीं मिला। फोन पर परिजनों को गुमशुदा भाई की सूचना देते-देते वह अकादमी परिसर में घूमता रहा। वहां शौच के लिए नई खोदी गई कुई के पास पहुंचा तो उसे वहां अजीब तरह की दुर्गंध आई। कुई पर रखे लकड़ी के फट्टे को उठा कर देखा तो उसमें पड़े भाई के शव को देख कर उसके होश उड़ गए। जितेंद्र सिंह ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलायत पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कुई से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

हत्या का लगाया आरोप : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या हुई है। उसने कहा कि शनिवार को उसका भाई घर नहीं आया। उसके पार्टनर जितेंद्र सिंह से बात की तो उसने भी गुमशुदगी में अनभिज्ञता जाहिर कर दी। उन्हें पहले दिन ही इस बात का शक हो गया था कि उसके भाई की गुमशुदगी के पीछे उसके पार्टनर का हाथ है। उसका कहना था कि जब उनको एकेडमी में सीसी टीवी कैमरे, सीपीयू व एलसीडी लापता मिले तो उसके बारे में भी पार्टनर उन्हें संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। बारिश के कारण प्रशिक्षण ले रहे युवकों की भी चार दिनों से छुट्टी की हुई थी। उसका कहना है कि उसे नहीं पता था कि चार दिन के बाद उसका भाई इस बुरी स्थिति में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र सिंह का कत्ल हुआ है। डीएसपी जोगेंद्र सिंह, सीआईए 2 इंचार्ज सत्यवान व सीन आफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंच गई व साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया। मृतक सुरेंद्र सिंह अपने पार्टनर उसकी बुआ के बेटे जितेंद्र सिंह के साथ मिल कर पिछले कई वर्षों से युवकों को सेना व पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे थे। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।

एसएचओ रामकिशन ने बताया कि कलायत पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर उसके पार्टनर रहे जितेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या सहित सुबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed