फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सोने के मामले में तीन ओर शिकायतें

सोने के मामले में तीन ओर शिकायतें

Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सोने के मामले में तीन ओर शिकायतें
सोने के मामले में तीन और शिकायतें
विज्ञापन

एसपी ने सीआईए-2 को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोने की खरीद-फरोख्त में चल रहे फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस को तीन ओर शिकायतें मिली हैं। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी है।
गांव तितरम निवासी विरेंद्र सिंह व गांव कैलरम निवासी चांदी राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोनू कुलतारण व काला पाई के कहने पर सुरेंद्र कुलतारण व आशु पाई ने हमसे 22 हजार रुपये तोला सोना देने का झांसा देकर उनसे 54 लाख रुपये 22 मार्च 2018 को लेकर गए थे। 24 मार्च 2018 को 11 लाख रुपये वे गांव कुलतारण में सोनू के परिजनों को देकर आए। इसके बाद 11 लाख रुपये 27 मार्च 2018 को जितेंद्र के घर देकर आए। उन्होंने सोना देने के लिए 25 दिन का समय मांगा था। अभी तक उनके न तो पैसे दिए गए और न ही सोना दिया गया। इस बारे में पूछने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने कहा कि मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी है।

वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है और उसने जितेंद्र उर्फ काला पाई का फेसबुक पर राजनीतिक स्टेट्स देखा और वह उसकी बढ़ती राजनीतिक उपलब्धियों से दंग रह गया। पूछने पर उसने सोने को लेकर वही जानकारी दी कि वह सस्ता सोना लाता है। उसका बेटा भी उसके झांसे में आ गया और 23 लाख रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी ने न तो पैसे लौटाए और न ही सोना दिया।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि लोग सामने आ रहे हैं। कई शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। इन मामलों की जांच भी सीआईए को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed