फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरी के चार मामलों में तीन मोटर साइकिल व दो भैंस चोरी

चोरी के चार मामलों में तीन मोटर साइकिल व दो भैंस चोरी

Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
चोरी के चार मामलों में तीन मोटर साइकिल व दो भैंस चोरी
तीन मोटरसाइकिल और दो भैंस चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरी के चार मामलों में तीन मोटर साइकिल व दो भैंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी शशि कांत ने बताया कि 4 अक्टूबर को वह जींद रोड बाईपास पर किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में गांव सेगा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि जींद अस्पताल के सामने से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में रजनीश ने बताया कि फतेहपुर में देवी मंदिर के पास से किसी ने 27 सितंबर को उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल बलजोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया है। चौथे मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी शेरखां निवासी जगरूप ने बताया कि 8 सितंबर की रात को चोर गांव से उसकी दो भैंस चोरी कर ले गए। चोरी हुई भैंस की कीमत करीब 90 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed