{"_id":"596fa4284f1c1b02688b4605","slug":"51500488744-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रोफेसर से चलती स्कूटी पर बाइक सवार दो युवकों ने छीना बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रोफेसर से चलती स्कूटी पर बाइक सवार दो युवकों ने छीना बैग
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो युवकों ने महिला प्रोफेसर से छीना बैग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज जा रही कॉलेज की एक प्रोफेसर का चलती स्कूटी से दो युवकों ने गांव कुल्तारण के पास बैग छीन लिया और फरार हो गए। प्रोफेसर मंगलवार को छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सदर पुलिस को दी शिकायत में धामपुर बिजनौर निवासी महिला प्रोफेसर राधा सिंह ने बताया कि वह राजकीय अंबेडकर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 18 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे जब वह हुडा सेक्टर-20 स्थित अपने घर लौट रही थी तभी गांव कुलतारन के पास दो बाइक सवार युवकों ने स्कूटी के आगे रखे पर्स को छीन लिया। पर्स में 800 रुपये, एक मोबाइल फोन व जरूरी कागजात थे। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।