फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क दुर्घटना में कलायत के दो युवकों की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में कलायत के दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में कलायत के दो युवकों की दर्दनाक मौत
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

- हमेशा एक साथ रहते थे दोनों मृतक युवक
- तितरम थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सड़क दुर्घटना में शुक्रवार रात दो युवकों की मौत हो गई। कलायत निवासी शिवकुमार व दिलबाग सिंह कैथल की ओर जा रहे थे तभी प्यौदा गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही युवक उछलकर खेतों में जा गिरे। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि पास में ही ढाबा चला रहे एक व्यक्ति ने दुर्घटना की सूचना तितरम थाने में दी। तितरम थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल कैथल में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मारे गए युवकों की खबर जैसे ही कलायत में पहुंची तो पूरे नगर में मातम छा गया। दुर्घटना में मारे गए दोनों युवक एक साथ ही मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों अक्सर एक साथ ही रहते थे।

तितरम थाना प्रभारी रामचंद्र देशवाल ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना के अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed