{"_id":"5cdd9b18bdec220717715a71","slug":"41558027032-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने के मामले में 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। डेरा मुक्तनाथ सौंगल के बाबा को अवैध पिस्तौल से गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना तितरम पुलिस ने एक बाबा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सौंगल स्थित डेरा मुक्तनाथ के बाबा शेरनाथ के ब्यानानुसार मंहत गणेश नाथ की आयु 90 वर्ष होने के दृष्टिगत गांव वासियों ने करीब 6/7 माह से उसे डेरा की देखरेख के लिए रखा हुआ है। डेरा के नाम 125 एकड़ जमीन है, जिस पर डेरा खुद काश्त करता है। दिनांक 1 मई की शाम बाबा शेरनाथ जमीन पर काम रहे व्यक्यिों को संभालने के लिए सिसमौर गांव में बाइक के पास खड़ा था, तो करीब 8:30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों द्वारा उसे जान से मारने की नीयत के साथ छाती में गोली मारनी चाही, तो बाबा द्वारा सजगता का परिचय देते हुए पिस्तौल पर हाथ मारने कारण गोली उसकी दांई टांग की पट में लगी। घायल को उपचार के लिए कैथल के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसपी ने बताया थाना प्रबंधक तितरम इंस्पेक्टर मुकेश बैनिवाल की अगुवाई में मामले की जांच एएसआई संजय कुमार द्वारा करते हुए आरोपी रामनिवास व कपिल दोनों निवासी सौंगल तथा डेरा जलबेहड़ा जिला कुरुक्षेत्र के बाबा पूर्णनाथ को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई बाइक जब्त कर वारदात में लिप्त चौथे आरोपी की पुख्ता पहचान कर ली गई, जिसके पास अवैध पिस्तौल बताया गया है। आरोपी बाबा सौंगल डेरा में काम संभाल रहे बाबा शेरनाथ को अपनी राह का रोड़ा समझकर उसकी जगह खुद संभालना चाहता था, जिसने उसकी हत्या के लिए गांव के तीन युवकों को तैयार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।