फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दुश्चरित्र के लोगों की पहचान करने गए पुलिस कर्मी पर हमला कर घायल किया

दुश्चरित्र के लोगों की पहचान करने गए पुलिस कर्मी पर हमला कर घायल किया

Sun, 17 Mar 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दुश्चरित्र के लोगों की पहचान करने गए पुलिस कर्मी पर हमला कर घायल किया
पुलिसकर्मी पर हमला कर घायल किया, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल्। गांव मंडवाल में दुश्चरित्र के लोगों की पहचान कर सूची बनाने के लिए गए पुलिसकर्मी पर 5 युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी अनूप सिंह ने बताया कि 16 मार्च को वह ईएचसी संदीप सिंह व एचजीएच देवी लाल के साथ गांव सेरधा से मंडवाल गए थे। जब वे गांव में दुश्चरित्र वाले लोगों की पहचान कर रहे थे तो एक बाइक पर 3 युवक आए। जब उन्होंने उन युवकों को रुकवाकर पूछताछ करनी चाही और उनकी बाइक का नंबर पूछा तो युवकों ने कहा कि आप कौन होते हैं, पूछताछ करने वाले। इतना कहते ही उन युवकों ने उस पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया और उसकी वर्दी के बटन तोड़ दिए। गांव के लोगों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर गांव मंडवाल निवासी काली, गोधा, बाबू, सुखा, सोनू के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed