{"_id":"5b634fe44f1c1b54638b610d","slug":"41533235172-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दी पिता पर हमले व लज्जा भंग करने का प्रयास करने के आरोप में शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने दी पिता पर हमले व लज्जा भंग करने का प्रयास करने के आरोप में शिकायत
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
युवती ने लगाया लज्जा भंग करने के प्रयास का आरोप
कैथल। थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पिता के साथ मारपीट कर कई लोगों ने उसकी लज्जा भंग का प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया कि राजकिशन, जयकिशन, धनपति, पूजा देवी निवासी गांव सेरधा, चरण सिंह, बिट्टू व मोमन निवासी कठवाड़ ने गत 31 जुलाई दोपहर उस पर व उसके पिता रामकुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिया और उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी 800 किलो गेहूं, 400 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर, एक मोटर पंप, एक सोने का नेकलेस, एक सोने की अंगुठी उसके घर से चुराकर ले गए। सब इंस्पेक्टर पाला राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।