फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   19 हजार रुपये के लिए कर दी कंबाईन पर काम करने वाले हेल्पर की हत्या

19 हजार रुपये के लिए कर दी कंबाईन पर काम करने वाले हेल्पर की हत्या

Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
19 हजार रुपये के लिए कर दी  कंबाईन पर काम करने वाले हेल्पर की हत्या
19 हजार रुपये के लिए कर दी कंबाइन पर काम करने वाले हेल्पर की हत्या
विज्ञापन

फोटो नंबर-8 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मजदूरी के पैसे लेने गए एक युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर गुहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहाड़पुर गांव निवासी दर्शन सिंह ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका 22 साल का बेटा बिट्टू गांव तारांवली के मुन्ना राम के पास कंबाइन पर दिहाड़ी करता था। गेहूं के इस सीजन में वह मध्य प्रदेश में गया हुआ था। इस सीजन में 22 हजार रुपये की दिहाड़ी की। कुछ दिन पहले ही वह मध्य प्रदेश से लौटा था। कई दिनों से कंबाइन मालिक के पास दिहाड़ी को लेकर चक्कर लगा रहा था। तीन-चार दिन पहले तीन हजार रुपये तो दे दिए थे, लेकिन 19 हजार रुपये की राशि बकाया था। आरोप है कि उक्त राशि को लेने के लिए उसका बेटा तारांवाली में कंबाइन मालिक के पास गया था, लेकिन रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। सुबह जानकारी मिली की गुहला-खरकां रोड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उक्त शव उसके बेटे का था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

गुहला थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे की गई है इस बारे में जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कंबाइन मालिक उसके बेटे व अन्य दो-तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed