{"_id":"59da75fd4f1c1b86698b4bfd","slug":"41507489277-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में एडमिशन करवाने के नाम पर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस में एडमिशन करवाने के नाम पर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर हड़पे 34 लाख
शहर पुलिस ने पानीपत निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एमबीबीएस में एडमिशन करवाने के नाम पर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में वह उसके बेटे का दाखिला एमबीबीएस में करवाना चाहता था। उसकी कैंप पानीपत निवासी हिमांशु कक्कड़ से काफी पुरानी जान पहचान थी। हिमांशु ने उसे बताया कि उसकी गाजियाबाद यूपी में दो व्यक्तियों से जान पहचान है, जो मैनेजर कोटे से 34 लाख रुपये डोनेशन के साथ दाखिला करवा देंगे। लोकेश ने बताया कि उसने दो लाख रुपये का चेक व दो लाख रुपये नकद टोकन के रूप में दिए। 30 जून को हिमांशु उसके पास आया और उसने 30 लाख रुपये की मांग रखी। उन्होंने अपने परिवार के बचत खाते व संबंधियों से लेकर उसको 28 लाख रुपये नकद व दो लाख रुपये का चेक उसके बड़े बेटे जतिन के खाते का दिया। करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसके बेटे का नाम अहमदनगर के पाटिल कॉलेज में नहीं आया। उसने उससे पैसे वापस देने के लिए कहा तो उसने उसे पैसेे वापस देने का आश्वसन दिया। कुछ समय के बाद आरोपी कहने लगा कि जिस व्यक्ति ने एडमिशन के लिए कहा था वह काम नहीं कर सका है। अब आरोपी ने पैसे मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
शहर थाना के सब इंस्पेक्टर बजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने हुडा सेेक्टर-19 निवासी लोकेश कुमार की शिकायत पर पानीपत निवासी हिमांशु कक्कड़ के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।