{"_id":"59caa0704f1c1b9f538b48c9","slug":"41506451568-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लिफ्ट मांगकर महिला ने पैसों से भरा पर्स किया चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर लिफ्ट मांगकर महिला ने पैसों से भरा पर्स किया चोरी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर लिफ्ट मांगकर महिला ने उड़ाया पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मोटर साइकिल पर लिफ्ट लेकर एक महिला ने चालक का पर्स चोरी कर लिया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदाना निवासी राम मेहर ने बताया कि 15 सितंबर को वह अपनी पत्नी को दवाई लेने के लिए अस्पताल में लेकर आया था। दवाई दिलवाने के बाद उसने पत्नी को बस स्टैंड छोड़कर ढांड रोड बाईपास की ओर चल दिया। ढांड रोड रेलवे फाटक के पास उसे एक महिला मिली। जिसने उसका पीछे से पर्स निकाल लिया। कुछ दूरी पर जाने के बाद वह महिला ने उसको उतारने के लिए बहाना बनाया। उसी समय उसको शक हुआ। जेब देखा तो पर्स लापता मिला। जब उसने महिला से पर्स मांगा तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। जिसमें उसका मोबाइल नीचे कर गिर गया। तभी महिला मौके से फरार हो गई। उसने बताया कि वह महिला को सामने आने पर पहचान सकता है। उसके पर्स में 18 हजार 500 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।