फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

कैथल। एक गांव निवासी एक युवती ने एक व्यक्ति पर कार में अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी उसके साथ रेप कर चुका है, लेकिन उस मामले में आरोपी ने उसके भाई को मारने की धमकी देकर बयान अपने पक्ष में करवा लिए थे और बरी हो गया था। आरोपी के हौसले इतने बुलंद है कि वह उसे लगातार टॉर्चर कर रहा है और किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता है। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव जाखौली निवासी सतबीर के खिलाफ अपहरण व रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2 जुलाई को जब वह करनाल रोड कैथल से जा रही थी तो आरोपी सतबीर एक सफेद रंग की गाड़ी में आया। गाड़ी दूसरा युवक चला रहा था। इसी दौरान आरोपी सतबीर ने गाड़ी रोककर उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसे अर्जुन नगर स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसके भाई व परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
जांच अधिकारी एएसआई धनपति ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed